धमतरी: छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर महापौर ने अर्पित की श्रद्धांजलि
छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी चौक में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके महान व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया।