Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

पूरे भारत में मुस्लिम समाज के धर्मगुरु #Salmanazhari साहब की रिहाई के लिए प्रदर्शन एवं प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया #MP

MORE NEWS

"दास्तां खुशियों की"

देश के लिए मिसाल बने देवगढ़ के होम स्टे

महाराष्ट्र के पांच जिलों से आई टीम ने सीखा अतिथि सत्कार, होम स्टे संचालन के गुर
===========================================================

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम देवगढ़ में संचालित होम स्टे अब देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहें हैं। देवगढ़ में संचालित होम स्टे व पर्यटन गतिविधियों पर अध्ययन करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक, ठाणे, गोंदिया, गड़चिरोली व अहिल्या नगर जिले से होम संचालकों की टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं और होम स्टे संचालन और अतिथि सत्कार के गुर सीखें। टीम के 33 सदस्यों ने दो दिनों तक देवगढ़ में रहकर ऐतिहासिक किला, बावड़ियों व होम स्टे देखें। ग्रामीण व आदिवासी परिवार पर्यटन गतिविधियों के संचालन में परिवार सहित सहभागिता करते हैं, इससे टीम के सदस्य रूबरू हुए।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना का सफल क्रियान्वय छिंदवाड़ा जिले में हो रहा है। होम स्टे परियोजना को मिल रही सफलता देखने व अध्ययन के लिए शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल महाराष्ट्र का दल पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचा था। इस दल का नेतृत्व श्री गोविंदा सालुंखे, श्री प्रवीण फाल बांधे, श्री प्रफुल्ल पाटिल ने किया। भोपाल से आए होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी ने प्रभावी तरीके से पूरी योजना, अतिथि सत्कार, पर्यटकों की बुकिंग से लेकर यहां होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी।
      डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत व पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी ने अध्ययन दल को ग्रामीण पर्यटन की अवधारणा व संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्ययन दल ने अलग-अलग होम में रहकर होम स्टे संचालकों से बातचीत में उनके अनुभव जाने। जय भवानी ग्राम विकास समिति ने भ्रमण दल की पूरी व्यवस्थाएं संभालीं। भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को कार्यशाला में सभी ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी, बैक टू विलेज संस्था से श्री राजेंद्र पाठे सहित सभी होम स्टे संचालक मौजूद थे।

खान-पान, अतिथि सत्कार से हुए प्रभावित - नासिक, ठाणे, गोंदिया, गड़चिरोली व अहिल्या नगर से आए होम स्टे हितग्राहियों ने माना कि पर्यटन ग्राम देवगढ़ भ्रमण के अनेक फायदे होंगे। यहां अतिथियों के सत्कार से लेकर व्यवहार, खान-पान के बारे में बारिकियों से जानने को मिला। दल में शामिल महिलाओं ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से हुआ यह अध्यन भ्रमण हमारे लिए लाभदायक है, हमारे यहां पर होम स्टे बनना है, यहां से सीख लेकर हम अपने होम स्टे को और सुविधाजनक, पर्यटकों के अनुकूल बनाएंगे। साथ ही पर्यटन समिति के कामकाज को अधिक सरल बनाने, पर्यटकों को होम स्टे से जोड़ने के लिए हमें कई जरूरी टिप्स यहां मिले हैं।

"दास्तां खुशियों की" देश के लिए मिसाल बने देवगढ़ के होम स्टे महाराष्ट्र के पांच जिलों से आई टीम ने सीखा अतिथि सत्कार, होम स्टे संचालन के गुर =========================================================== मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम देवगढ़ में संचालित होम स्टे अब देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहें हैं। देवगढ़ में संचालित होम स्टे व पर्यटन गतिविधियों पर अध्ययन करने के लिए महाराष्ट्र के नासिक, ठाणे, गोंदिया, गड़चिरोली व अहिल्या नगर जिले से होम संचालकों की टीम दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं और होम स्टे संचालन और अतिथि सत्कार के गुर सीखें। टीम के 33 सदस्यों ने दो दिनों तक देवगढ़ में रहकर ऐतिहासिक किला, बावड़ियों व होम स्टे देखें। ग्रामीण व आदिवासी परिवार पर्यटन गतिविधियों के संचालन में परिवार सहित सहभागिता करते हैं, इससे टीम के सदस्य रूबरू हुए। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोजना का सफल क्रियान्वय छिंदवाड़ा जिले में हो रहा है। होम स्टे परियोजना को मिल रही सफलता देखने व अध्ययन के लिए शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल महाराष्ट्र का दल पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचा था। इस दल का नेतृत्व श्री गोविंदा सालुंखे, श्री प्रवीण फाल बांधे, श्री प्रफुल्ल पाटिल ने किया। भोपाल से आए होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी ने प्रभावी तरीके से पूरी योजना, अतिथि सत्कार, पर्यटकों की बुकिंग से लेकर यहां होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत व पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी ने अध्ययन दल को ग्रामीण पर्यटन की अवधारणा व संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्ययन दल ने अलग-अलग होम में रहकर होम स्टे संचालकों से बातचीत में उनके अनुभव जाने। जय भवानी ग्राम विकास समिति ने भ्रमण दल की पूरी व्यवस्थाएं संभालीं। भ्रमण के अंतिम दिन शुक्रवार को कार्यशाला में सभी ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी श्री बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक श्री गिरीश लालवानी, बैक टू विलेज संस्था से श्री राजेंद्र पाठे सहित सभी होम स्टे संचालक मौजूद थे। खान-पान, अतिथि सत्कार से हुए प्रभावित - नासिक, ठाणे, गोंदिया, गड़चिरोली व अहिल्या नगर से आए होम स्टे हितग्राहियों ने माना कि पर्यटन ग्राम देवगढ़ भ्रमण के अनेक फायदे होंगे। यहां अतिथियों के सत्कार से लेकर व्यवहार, खान-पान के बारे में बारिकियों से जानने को मिला। दल में शामिल महिलाओं ने बताया कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से हुआ यह अध्यन भ्रमण हमारे लिए लाभदायक है, हमारे यहां पर होम स्टे बनना है, यहां से सीख लेकर हम अपने होम स्टे को और सुविधाजनक, पर्यटकों के अनुकूल बनाएंगे। साथ ही पर्यटन समिति के कामकाज को अधिक सरल बनाने, पर्यटकों को होम स्टे से जोड़ने के लिए हमें कई जरूरी टिप्स यहां मिले हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

योगाभ्यास के माध्यम से सिकल सेल रोग के प्रति किया गया जागरूक

रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आरोग्य भारती ने आयोजित किया जागरूकता शिविर
==========================================================

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले में सिकल सेल रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आरोग्य भारती एवं रेड क्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित महिला आईटीआई एवं आदिवासी महिला आईटीआई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ.हितेश मिश्रा के निर्देशन में किया गया।
      शिविर में प्रमुख योग शिक्षक डॉ. पवन नेमा एवं योग शिक्षिका श्रीमती जयश्री घोड़े ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को सिकल सेल रोग से बचाव के लिए विशेष योगाभ्यास कराया तथा उचित आहारचर्या के महत्व पर चर्चा की।
      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर उपस्थित थीं। वहीं मुख्य वक्ता आरोग्य भारती महिला प्रमुख एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि नेमा ने सिकल सेल रोग के कारण, निदान, रोकथाम एवं उपचार में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सिकल सेल ट्रेट की पहचान के लिए रक्त परीक्षण करवाने तथा विवाह से पूर्व जांच कराने की सलाह दी, जिससे आने वाली पीढ़ियों में इस रोग की रोकथाम की जा सके।
      कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर निकट भविष्य में परीक्षण शिविर आयोजित कर सिकल सेल रोगियों की पहचान एवं उपचार की योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति श्री भानुदास गोखे, उपसभापति डॉ. हितेश मिश्रा, सचिव श्री निरपत टेकरे, श्री अनिल साहू, श्री विनोद वर्मा, आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ.दीप सिंह मालवीय, योग प्रभारी श्री हेमंत माहोरे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया गया। अंत में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

योगाभ्यास के माध्यम से सिकल सेल रोग के प्रति किया गया जागरूक रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आरोग्य भारती ने आयोजित किया जागरूकता शिविर ========================================================== विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिले में सिकल सेल रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आरोग्य भारती एवं रेड क्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा द्वारा आयुष विभाग के सहयोग से शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वीआईपी रोड स्थित महिला आईटीआई एवं आदिवासी महिला आईटीआई में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ.हितेश मिश्रा के निर्देशन में किया गया। शिविर में प्रमुख योग शिक्षक डॉ. पवन नेमा एवं योग शिक्षिका श्रीमती जयश्री घोड़े ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों को सिकल सेल रोग से बचाव के लिए विशेष योगाभ्यास कराया तथा उचित आहारचर्या के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर उपस्थित थीं। वहीं मुख्य वक्ता आरोग्य भारती महिला प्रमुख एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि नेमा ने सिकल सेल रोग के कारण, निदान, रोकथाम एवं उपचार में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सिकल सेल ट्रेट की पहचान के लिए रक्त परीक्षण करवाने तथा विवाह से पूर्व जांच कराने की सलाह दी, जिससे आने वाली पीढ़ियों में इस रोग की रोकथाम की जा सके। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर निकट भविष्य में परीक्षण शिविर आयोजित कर सिकल सेल रोगियों की पहचान एवं उपचार की योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति श्री भानुदास गोखे, उपसभापति डॉ. हितेश मिश्रा, सचिव श्री निरपत टेकरे, श्री अनिल साहू, श्री विनोद वर्मा, आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ.दीप सिंह मालवीय, योग प्रभारी श्री हेमंत माहोरे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया गया। अंत में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव मनाया गया

बावड़ी की सफाई कर दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
===========================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड हर्रई के ग्राम बरुल में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
       कार्यक्रम के दौरान ग्राम बरुल स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की गई। इसके बाद बावड़ी का पूजन-अर्चन कर उपस्थित ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर श्रीमती सुखवती बाई, श्रीमती तमसो बाई, श्रीमती रामवती बाई, श्री धर्मराज यादव, परामर्शदाता श्री दीपक मिश्रा, नवांकुर संस्था स्वामी सलैया से श्री दशमानसा वाडिवा, नवांकुर संस्था ग्राम बरुल से श्री शिवकुमार उईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव मनाया गया बावड़ी की सफाई कर दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ =========================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड हर्रई के ग्राम बरुल में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम बरुल स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की गई। इसके बाद बावड़ी का पूजन-अर्चन कर उपस्थित ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर श्रीमती सुखवती बाई, श्रीमती तमसो बाई, श्रीमती रामवती बाई, श्री धर्मराज यादव, परामर्शदाता श्री दीपक मिश्रा, नवांकुर संस्था स्वामी सलैया से श्री दशमानसा वाडिवा, नवांकुर संस्था ग्राम बरुल से श्री शिवकुमार उईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान: विकासखंड बिछुआ की ग्राम पंचायत खमरा में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम संपन्न
=============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम के मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री लक्ष्मीधर माहोरे के नेतृत्व में शुक्रवार को विकासखंड बिछुआ की ग्राम पंचायत खमरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम के दौरान जनसहयोग से बावड़ी में श्रमदान कर उसकी साफ-सफाई की गई। इसके बाद जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
      इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-2 के संस्था प्रमुख श्री विजय वर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री आशीष, सदस्य श्री विट्टू, उमेश, श्री विक्की, नवांकुर संस्था सोनपुर से श्री नरेश धावले, श्री हरिशचंद्र चौधरी, मेंटर श्री मनोज जैन, श्री सुमन कडवे, श्री योगेश बोपचे, श्री भजनलाल वर्मा, श्री विशाल वघेले, श्री लक्ष्मीधर माहोरे सहित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं अल्का चौहान, रूपाली, प्रिया यादव, मदन डीगरसे, गौरव कनौजिया और दुर्गेश सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान: विकासखंड बिछुआ की ग्राम पंचायत खमरा में बावड़ी उत्सव कार्यक्रम संपन्न ============================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम के मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री लक्ष्मीधर माहोरे के नेतृत्व में शुक्रवार को विकासखंड बिछुआ की ग्राम पंचायत खमरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनसहयोग से बावड़ी में श्रमदान कर उसकी साफ-सफाई की गई। इसके बाद जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-2 के संस्था प्रमुख श्री विजय वर्मा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री आशीष, सदस्य श्री विट्टू, उमेश, श्री विक्की, नवांकुर संस्था सोनपुर से श्री नरेश धावले, श्री हरिशचंद्र चौधरी, मेंटर श्री मनोज जैन, श्री सुमन कडवे, श्री योगेश बोपचे, श्री भजनलाल वर्मा, श्री विशाल वघेले, श्री लक्ष्मीधर माहोरे सहित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं अल्का चौहान, रूपाली, प्रिया यादव, मदन डीगरसे, गौरव कनौजिया और दुर्गेश सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी- सांसद श्री साहू
===========================================================

किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांसद श्री विवेक बंटी साहू रहे। इस अवसर पर श्री शेषराव यादव, महापौर श्री विक्रम अहके, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, श्री अजय सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, कृषि विभाग के अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।
      सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि किसानों की आय में वृद्धि हो। किसानों की आय तभी बढ़ सकती है, जब खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बेहतर होगा। इसी उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि छिंदवाड़ा जिले के किसान प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले में लगभग 5000 एकड़ भूमि में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है।
       कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने कहा कि वर्तमान समय में यह समझना आवश्यक है कि प्राकृतिक खेती क्यों जरूरी है। लगातार रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से सबसे पहले किसान और उनका परिवार प्रभावित होता है। प्राकृतिक खेती से जहां मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, वहीं स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर एवं सुरक्षित खाद्यान्न का उत्पादन होता है।
       उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील करते हुए कहा कि कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के संबंध में जो भी जानकारी एवं अनुभव प्राप्त करें, उसे अपने गांव एवं आसपास के अन्य किसानों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती के लाभों को समझकर इसे अपना सकें।
      कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं श्री शेषराव यादव ने भी प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेती की ऐसी पद्धति है, जिससे किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और भूमि की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
      कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसान श्री राहुल वसूले एवं श्री संजय गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी खेती की लागत में कमी आई है, आय में वृद्धि हुई है और खेतों की उर्वरता में भी सुधार हुआ है। उन्होंने अन्य किसानों से भी प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, जैविक संसाधनों के उपयोग एवं इसके व्यावहारिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करते हुए प्राकृतिक खेती करने वाले श्रेष्ठ किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

न्यूमेटिक प्लांटर से मक्का बुवाई का सफल लाइव प्रदर्शन- कार्यशाला के दौरान कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आंचलिक मक्का अनुसंधान केंद्र, चंदनगांव में लैंडफोर्स कंपनी के सहयोग से न्यूमेटिक प्लांटर के माध्यम से 1 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बुवाई का सफल लाइव प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक यंत्रीकृत खेती की तकनीक, न्यूमेटिक प्लांटर की कार्यप्रणाली, उपयोग विधि एवं इसके लाभों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सांसद श्री साहू व अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
       इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र रघुवंशी, श्री मेर सिंह, श्री संदीप रघुवंशी, उप संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, आंचलिक अनुसंधान केंद्र प्रमुख श्री आर.सी. शर्मा, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री आर.के. झाड़े, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके, सहायक कृषि यंत्री श्री समीर कुमार पटेल, लैंडफोर्स कंपनी के श्री आशीष पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।
       उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशालाओं, पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी- सांसद श्री साहू =========================================================== किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र छिंदवाड़ा में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांसद श्री विवेक बंटी साहू रहे। इस अवसर पर श्री शेषराव यादव, महापौर श्री विक्रम अहके, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, श्री अजय सक्सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, कृषि विभाग के अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे। सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि किसानों की आय में वृद्धि हो। किसानों की आय तभी बढ़ सकती है, जब खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बेहतर होगा। इसी उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि छिंदवाड़ा जिले के किसान प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले में लगभग 5000 एकड़ भूमि में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने कहा कि वर्तमान समय में यह समझना आवश्यक है कि प्राकृतिक खेती क्यों जरूरी है। लगातार रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से सबसे पहले किसान और उनका परिवार प्रभावित होता है। प्राकृतिक खेती से जहां मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, वहीं स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर एवं सुरक्षित खाद्यान्न का उत्पादन होता है। उन्होंने उपस्थित किसानों से अपील करते हुए कहा कि कार्यशाला में प्राकृतिक खेती के संबंध में जो भी जानकारी एवं अनुभव प्राप्त करें, उसे अपने गांव एवं आसपास के अन्य किसानों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती के लाभों को समझकर इसे अपना सकें। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं श्री शेषराव यादव ने भी प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेती की ऐसी पद्धति है, जिससे किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और भूमि की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसान श्री राहुल वसूले एवं श्री संजय गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी खेती की लागत में कमी आई है, आय में वृद्धि हुई है और खेतों की उर्वरता में भी सुधार हुआ है। उन्होंने अन्य किसानों से भी प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, जैविक संसाधनों के उपयोग एवं इसके व्यावहारिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करते हुए प्राकृतिक खेती करने वाले श्रेष्ठ किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। न्यूमेटिक प्लांटर से मक्का बुवाई का सफल लाइव प्रदर्शन- कार्यशाला के दौरान कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आंचलिक मक्का अनुसंधान केंद्र, चंदनगांव में लैंडफोर्स कंपनी के सहयोग से न्यूमेटिक प्लांटर के माध्यम से 1 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का बुवाई का सफल लाइव प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों को आधुनिक यंत्रीकृत खेती की तकनीक, न्यूमेटिक प्लांटर की कार्यप्रणाली, उपयोग विधि एवं इसके लाभों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सांसद श्री साहू व अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र रघुवंशी, श्री मेर सिंह, श्री संदीप रघुवंशी, उप संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, आंचलिक अनुसंधान केंद्र प्रमुख श्री आर.सी. शर्मा, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री आर.के. झाड़े, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल. उइके, सहायक कृषि यंत्री श्री समीर कुमार पटेल, लैंडफोर्स कंपनी के श्री आशीष पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशालाओं, पौधारोपण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026