चरखारी: स्वासामाफ में दबंगों ने पति-पत्नी सहित तीन लोगों को पीटा, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के स्वासामाफ गांव निवासी रामश्री ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात वह बच्चों और परिजनों के साथ अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव का कालका व मिंटा लाठी-डंडे लेकर आए और पति कमला प्रसाद को गाली गलौज कर मारपीट कर दी। बचाने पहुंचे ससुर और उसको भी मारा पीटा। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।