सवायजपुर: पाली में अवैध हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ व्यापारियों का विरोध तेज, जहरीले धुएं से 1 किमी क्षेत्र प्रभावित <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नगर पंचायत पाली की सीमा में बिना वैध अनुमति संचालित हो रहे हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ स्थानीय लोगों और व्यापारियों का विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। प्लांट से निकल रहे तारकोल युक्त जहरीले धुएं से आसपास के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में रहने और कारोबार करने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।