सांगोद: राजस्थान और कैलिफोर्निया में ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट ग्रिड तकनीक पर मिलकर करेंगे काम, ऊर्जा मंत्री ने की वीसी
Sangod, Kota | Jun 27, 2026 राजस्थान ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान और अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के बीच हरित ऊर्जा और तकनीकी सहयोग को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ है। राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग, कैलिफोर्निया ऊर्जा आयोग और कैलिफोर्निया पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन के बीच वर्चुअल माध्यम से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।