सिराथू: अजुहा में शनि मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
अजुहा, कौशाम्बी। नगर पंचायत अजुहा के मुराइन मोहल्ला स्थित नवनिर्मित शनि देव मंदिर में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शनि देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।