जांजगीर: कलेक्टर ने विकासखंड अकलतरा एवं बलौदा के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक और रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक ली
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित ऑडिटोरियम भवन में विकासखंड अकलतरा एवं बलौदा के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की संयुक्त बैठक लेकर ग्रामीण विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।