मऊरानीपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर देशभर में सियासत गरम, झांसी में भाजयुमो ने यूपीए का पुतला दहन कर जताया जोरदार विरोध
मऊरानीपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अग्रसेन महाविद्यालय के बाहर यूपीए गठबंधन का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिला महामंत्री अनुज मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का अपमान किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।