चाचौड़ा: जिले में स्वरोजगार योजनाओं में लापरवाही एसबीआई में सबसे ज्यादा लंबित प्रकरण पर कलेक्टर सख्त नाराज जवाब देही तय करने आदेश
Chachaura, Guna | Jun 18, 2026 गुना जिले में संचालित स्वरोजगार योजनाओ की प्रगति कम होने पर 18 जून को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कलेक्टर केके कन्याल कड़े नाराज हुए। विभिन्न योजनाओ में प्रगति कम होने और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में सबसे ज्यादा लंबित प्रकरण होने पर जमकर फटकार लगाई। एलडीएम को जवाब देही तय कर तत्काल स्थिति में सुधार कर लक्ष्य पूरा करने और बेहतर परिणाम का प्रयास करने के आदेश दिए।