बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों ने नगरपालिका के नवागांव को मास्टर प्लान से बाहर रखने की मांग की, सैकड़ों ने सौंपा ज्ञापन
परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के मास्टर प्लान-2036 में ग्राम नवागांव को शामिल किए जाने के विरोध में पालिका अध्यक्ष परमार के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नवागांव को प्रस्तावित नगरीय क्षेत्र से बाहर रखने की मांग करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत को इस संबंध में कोई नोटिस या आदेश नहीं दिया गया।