वारासिवनी: ठेका बहाल, फिर भी नहीं सुधरी वारासिवनी-कासपुर मार्ग की सड़क, हालत बदहाल
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम देशमुख ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बने वारासिवनी-मदनपुर-कासपुर मार्ग की बदहाल स्थिति और गड्ढों को लेकर शिकायत की है। मेंटेनेंस का ठेका श्री मोहिनी कंस्ट्रक्शन को दिया गया था, लेकिन समय पर संधारण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। कासपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग उठाई है।