भरगामा: शंकरपुर में स्मैक के साथ दो युवकों को किया गया गिरफ्तार, 47.72 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
अनुमंडल डीएसपी मुकेश कुमार साहा के निर्देश पर नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भरगामा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया है। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है और भय का माहौल स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।