गुमला: मजदूर दिवस पर अनूठी सेवा: 800 लस्सी पैकेट व 20 किलो खीरे का वितरण
Gumla, Gumla | May 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा गुमला द्वारा एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने मेन रोड स्थित गुड लक दुकान के सामने ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आए मजदूरों दिहाड़ी कामगारों एवं राहगीरों के बीच 800 पैकेट ठंडी लस्सी और 20 किलो ताज़ा खीरा का वितरण किया गया।