डीग: पूंछरी में विकास कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर मयंक मनीष ने अधिकारियों को दिए तेज़ी से कार्य करने के निर्देश
Deeg, Bharatpur | Apr 20, 2026 जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने सोमवार को पूंछरी स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के गेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, पीएचईडी, आरएचए सहित अन्य विभागों के अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।