उनियारा: अलीगढ़ में सीताराम जी के लिए लगाया छप्पन भोग, प्रसाद किया गया वितरित
Uniara, Tonk | Jun 14, 2026 अलीगढ़ कस्बे के सीताराम जी के मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाकर भोग लगाया गया। रविवार को दोपहर 3 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सीताराम जी मंदिर में महिलाओं द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान के छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।