मितौली: दलित की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कचियानी मोड से किया गिरफ्तार
मितौली थाना पुलिस ने दलित की हत्या के मामले में फरार चल रहे अंबेडकर नगर गांव निवासी सेठ पुत्र गजोधर रैदास को कचियानी मोड से रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या की धारा के साथ एससी एसटी एक्ट की धारा में मालमा दर्ज था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।