मितौली: पुलिस ने आर्म्स एक्ट और मारपीट की धारा में औरंगाबाद निवासी दो वारंटी को किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना पुलिस ने बुधवार को मारपीट और आर्म्स एक्ट की धारा में औरंगाबाद निवासी दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी में रामभजन निवासी मोहल्ला देवी स्थान औरंगाबाद पर मारपीट की धारा के तहत मामला दर्ज था। संजय गुप्ता निवासी औरंगाबाद पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज था। दोनों वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।