रफीगंज: स्कार्पियो-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, गोरडीहा के समीप एक व्यक्ति की मौत, छह गंभीर घायल
रफीगंज–गया मुख्य मार्ग पर गोरडीहा के समीप गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कार्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार रात्रि 10 बजे इस दर्दनाक हादसे में स्कार्पियो चालक 55 वर्षीय लक्ष्मण यादव (निवासी गेद बिगहा, गुरारू) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।