सोमवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस दौरान कलेक्टर सोनिया मीना ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान करने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।