सिमडेगा: विश्वकर्मा पूजा पर सिमडेगा टैक्सी स्टैंड में मजदूर यूनियन ने प्रतिमा स्थापित कर की पूजा
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के पूजा के अवसर पर बुधवार को 11:00 बजे टैक्सी स्टैंड सिमडेगा में मजदूर यूनियन तथा टोटो चालक संघ की ओर से संयुक्त रूप से प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई ।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे जहां पर उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोपहर में धूमधाम के साथ भगवान की विसर्जन शोभा यात्रा निकालकर पूजा संपन्न होगी।