कांके: ओल्ड अरगोड़ा चौक के पास ऑटो चालकों से अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल
Kanke, Ranchi | Jun 13, 2026 ओल्ड अरगोड़ा चौक के पास ऑटो चालकों से अवैध वसूली का वीडियो शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग ऑटो चालकों से पैसे मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं मारपीट किए जाने का वीडियो भी सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालकों से जबरन वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।