श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने हंगामा कर रहे चार नशेड़ियों को किया जेल भेजा
श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को तीन बजे गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब के नशे में गाली-गलौज व हंगामा कर रहे चार नशेङियों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि खोखा गांव में हंगामा कर रहे पिंटू चौधरी, महेश महतो, सुनील सहनी व पवन ऋषि को हिरासत में लिया गया।