मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर मदद का भरोसा दिया
कौशाम्बी पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजित कर कर्तव्य पालन के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के अदम्य साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।