हजारीबाग के लोहसिंहना थाना क्षेत्र अंतर्गत झील एरिया में रविवार को चार बजे एक हिट एंड रन की घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क किनारे जा रहे गोला कुल्फी विक्रेता को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि विक्रेता को केवल हल्की चोटें आईं, लेकिन उसका ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।