शाहगंज: मीरा सिंह ने मत्स्य पालन में बनाई मिसाल
जौनपुर के सुइथाकला ब्लॉक के बुढपुर गांव की रहने वाली श्रीमती मीरा सिंह मत्स्य पालन के क्षेत्र में सफलता की मिसाल बन चुकी हैं। विभाग की ओर से मंगलवार की शाम करीब 5 बजे प्रेस को जारी विज्ञप्ति के जरिए बताया गया कि वर्ष 2019-20 में मीरा सिंह ने एक एकड़ तालाब से काम शुरू किया और शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद लगातार प्रयास करती रहीं