गिरिडीह: महिला, बाल विकास विभाग और यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 12 बजे समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।