धौरहरा कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पठान वार्ड निवासी मुर्शिद ने एक दबंग पर दुकान दिलाने के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर दबंग आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।