सहारनपुर: फेमस हॉस्पिटल में जम्मू-कश्मीर पुलिस की छानबीन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के लिंक पर भी उठे सवाल, जांच जारी
सहारनपुर में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी की संयुक्त टीम ने शहर के एक फेमस हॉस्पिटल में छानबीन की। यह वही हॉस्पिटल है जहां कार्यरत डॉक्टर आदील को हाल ही में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच टीम का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट कर रहे हैं।