तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी का चमथा कल्पवास मेला उद्घाटन के बाद गया भजन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार पिछले दिनों चमथा में कल्पवास मेला का उद्घाटन करने के लिए गए थे।मेला उद्घाटन के बाद उन्होंने आयोजन समिति के निवेदन पर एक भजन गया,जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें कई अधिकारी भी उनके साथ मंच पर दिख रहे हैं।यह वीडियो गुरुवार को दिन के दस से वायरल होना शुरू हुआ।जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।