भवानीपुर: किराये के मकान की छत से गिरकर घायल पुलिस इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मौत, पुलिस महकमे में शोक ।
भवानीपुर :- रूपौली अंचल के पुलिस निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। बीते शुक्रवार की रात किराये के मकान की पहली मंजिल की छत से गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।