शमशाबाद: घर से बिना बताए लापता हुई नाबालिग, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल