बरहट: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ न्यू द्वारिका भवन में राजद की बैठक, रणनीति तैयार की गई
Barhat, Jamui | Jun 6, 2026 बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार एवं बिगड़ती विधि-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर राजद की ओर से शनिवार को शहर स्थित न्यू द्वारिका भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 जून को प्रखंड मुख्यालय तथा 17 जून को जिला मुख्यालय में धरना की तैयारी थी।