नानपारा: आजादनगर में धार्मिक स्थल के निकट खड़े वाहनों को अराजकतत्वों ने आग के हवाले किया, बाइक धूं-धूं कर जली
रिसिया थाना क्षेत्र के आजाद नगर में धार्मिक स्थल के पास मंगलवार रात लगभग 9 बजे के लगभग कुछ अज्ञात लोगों ने बाइक में आग लगा दी। धार्मिक स्थल के निकट खड़े वहां को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। किस घटना में एक बाइक जलकर राख हो गई, इस दौरान एक चार पहिया भी आग की चपेट में आ गई। रिसिया दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष ने इसका कड़ा विरोध जताया है।