नानपारा: सिसैया गांव के पास जमकर हो रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार, पुलिस की सरपरस्ती में चल रहा है यह कारोबार
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के सिसैया गांव के पास मंगलवार शाम 5 खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है, या ये कहें कि स्थानीय पुलिस की सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। इस अवैध कारोबार में नियमों की अनदेखी कर मिट्टी उठाई जा रही है। जबकि पुलिस जानकारी न होने का हवाला देकर चुप्पी साधे हैं।