नानपारा: गणेशपुर गांव में धान काटने गई महिला को सांप ने काटा, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
नवाबगंज क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी प्रमोद कुमार अपने खेत में मंगलवार शाम 5 बजे खेत में धान की फसल की कटाई करने गई थी। तभी अचानक रास्ते में किसी जहरीले सांप ने डस लिया। और उमा देवी को इसका पता चला। करीब पंद्रह मिनट बाद उमा देवी की हालत बिगड़ने लगी तभी परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया।