महोबा: बिजौरी गांव के पास 2 दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 27, 2026 नौगांव निवासी 31 वर्षीय राम सिंह अपने ममेरी बहिन ज्योति की शादी में शामिल होने के लिए विगत 25 अप्रैल को बाइक में सवार होकर ग्राम बुधवारा जा रहा था। तभी ग्राम बिजौरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें राम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से ग्वालियर ले जाते समय रस्ते में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।