रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में नो एंट्री से बचने के लिए भारी वाहन गांवों के संपर्क मार्ग का कर रहे प्रयोग, ग्रामीणों ने जताया विरोध
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में नो एंट्री व्यवस्था और धर्मशाला चौराहे के जाम से बचने के लिए भारी वाहन अब गांवों के संपर्क मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग से वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे तक जाने वाले ट्रक और अन्य बड़े वाहन पवर मानपुर होकर गुजर रहे हैं,ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव की सड़कों और पुलियों पर भारी दबाव पड़ रहा है।