घाघरा: बारिश से कुहीपाट-खंभा मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द निर्माण की मांग की
Ghaghra, Gumla | May 5, 2026 घागरा प्रखंड अंतर्गत कुहीपाट से खंभा गांव को जोड़ने वाली पुलिया लगातार हो रही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया का एक हिस्सा धंस जाने से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बड़े वाहनों का संचालन लगभग ठप हो गया है।