प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व निर्भया पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा मानवीय सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। पेट्रोलिंग टीम को बस स्टैंड प्रतापगढ़ क्षेत्र में लगभग 12–13 वर्ष की एक मंदबुद्धि बालिका अकेली व असहाय अवस्था में घूमती हुई मिली। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया।