बेरमो: बिएण्ड क्षेत्र में सीआईएसएफ ने 6.275 टन अवैध कोयला और मोटरसाइकिल जब्त की
Bermo, Bokaro | Jun 2, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के सीसीएल करगली के कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ ने खुफिया इनपुट पर बि एण्ड के एरिया में छापेमारी कर 6.275 टन अवैध कोयला जब्त किया। मंगलवार अहले सुबह 4 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि खासमहल के प्रदिप होटल पास से 3.305 टन, ढोरी के अमलो माइंस वर्कशॉप पीछे से 1.30 टन और तारमी कोल डम्प पास से 1.67 टन कोयला बरामद हुआ।