गोंडा: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिनुहनी गांव में संपन्न हुआ उपचुनाव, 734 मतदाताओं ने किया मतदान
Gonda, Gonda | Feb 19, 2025 इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनुहनी मे बुधवार शाम 5 बजे कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव सकुशल संपन्न हुआ । यह चुनाव ग्राम प्रधान राम गरीब के निधन के बाद खाली हुए पद के लिए कराया गया। यहां कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। पंचायत क्षेत्र में कुल दो बूथ बनाए गए और शाम पांच बजे तक पुलिस टीम के देख रेख मे मतदान हुआ ।