पीलीभीत: मुरादपुर माती में शौचालय को लेकर भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस से की गई शिकायत
पीलीभीत, सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर माती में शौचालय को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव निवासी उस्मान पुत्र छंगे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शौचालय को लेकर उसके भाई और रिश्तेदारों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।