भीलवाड़ा: संडे हाट बाजार को लेकर फिर हुआ विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, कई घंटे चले विरोध के बाद माने हाट बाजार के व्यापारी
भीलवाड़ा शहर के इंदिरा मार्केट में रविवार को सुबह करीब 9 बजे एक बार फिर स्थाई दुकानदारों ओर हाट बाजार के व्यापारियों के बीच दुकान लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। संडे बाजार में पुराने कपड़े बेचने वाले और इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के व्यापारी आमने-सामने हो गए। विवाद की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम मौके पर पहुंची ।