बक्सर: बक्सर व बरूना के बीच ट्रेन में चोरी कर चेन पुलिंग कर भाग रहे थे अपराधी, मौके पर पहुंच गई पुलिस, 2 अपराधी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 1, 2026 ट्रेन में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ निरिक्षक प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि 31 मार्च को कंट्रोल रूम दानापुर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 01144 में बरूना व बक्सर के बीच चोरी की घटना हुई है। घटना के बाद अपराधियों ने चेन पुलिंग कर भाग गए हैं।