जींद: 15 अप्रैल से लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे भट्ठा मजदूर
Jind, Jind | Apr 12, 2024 भट्ठा मजदूरों ने रेट बढ़ोतरी व भट्टों पर पीडीएस वितरण प्रणाली से राशन दिलवाने की मांगों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। धरने पर भट्ठा मजदूरों व भट्ठा मालिकों के बीच रेट बढ़ोतरी के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में समझौते को लेकर बातचीत होनी थी, लेकिन बैठक में अधिकारियों के न आने के कारण यह बातचीत नहीं हुई।