अजीतमल: बाबरपुर नगर पंचायत के सामने भिड़े दो सांड, मची अफरा-तफरी; दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बाबरपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास रविवार की रात्रि को दो आवारा सांडों के बीच हुई भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क के बीचोंबीच दोनों सांडों के लड़ने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अच