चूरू: चूरू में शाम को मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत
Churu, Churu | Jun 26, 2026 चूरू में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि तेज हवाओं के साथ धूल का गुब्बार भी छाया, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। सुबह तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे।