विदिशा नगर: जेब में मिला गुटखा तो होगा जब्त, जिला अस्पताल में शुरू हुई सख्त कार्रवाई
जिला अस्पताल को तंबाकू मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने सख्त कदम उठाए हैं। रविवार दोपहर 12 बजे सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा के निर्देश पर अस्पताल परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों की गार्डों द्वारा जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई लोगों की जेबों से गुटखा और तंबाकू के पाउच बरामद हो रहे हैं।