मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा के दयावंत पुरम कॉलोनी में एक चोर ने बाइक चुराने की नाकाम कोशिश की, कमरे में हुआ कैद, वीडियो वायरल
बताते चले की कोतवाली कटरा क्षेत्र के जंगी रोड स्थित दयावंत पुरम कॉलोनी में नशेड़ियों व चोरों का आतंक व्याप्त है जिससे आम जनों का जीना दूभार हो गया है। शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे एक चोर बाइक चुराने की नाकाम कोशिश करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो स्थानीय निवासी के आते ही बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ।