गुण्डरदेही: डुंडेरा स्कूल के चार होनहार युवाओं का अग्निवीर में चयन, मेहनत और दोस्ती बनी सफलता की मिसाल
कहते हैं कि अगर मेहनत सच्ची हो और दोस्त साथ हों, तो मंजिल जरूर मिलती है। बालोद जिले के डुडेरा क्षेत्र के चार दोस्तों ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। एक ही स्कूल में पढ़े और एक साथ मैदान में पसीना बहाने वाले चार युवाओं का चयन अग्निवीर योजना अंतर्गत भारतीय सेना में हुआ है। अग्निवीर में चयनित युवाओं में - देवेश सिन्हा पिता श्री गुलाब सिन्हा, ग्राम पंचायत नवागांव (डुडेरा) पेमेश साहू पिता भागबली साहू तुषार नायक पिता शोभित नायक, ग्राम डुडेरा भावेश मंडावी पिता महासिंग मंडावी, ग्राम परसतराई शामिल हैं।